कोलकाता के आनंदपुर में दो गोदामों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है. आग की शुरुआत डेकोरेटर के गोदाम से हुई थी जो पास के मोमो कंपनी के वेयरहाउस तक तेजी से फैल गई थी. दमकल और पुलिस कर्मी मलबा हटाते समय कई झुलसे हुए शवों के टुकड़े मिले हैं जिनकी पहचान डीएनए जांच से की जाएगी.