फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच की जा रही है. शाहीन के महाराष्ट्र से जुड़े होने की खबर के बाद महाराष्ट्र सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. महाराष्ट्र ATS ने ठाणे जिले के मुंब्रा में एक शिक्षक के घर पर रेड कर आतंकियों से संबंध की जांच शुरू की है.