महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद ने जीत अदाणी के साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा की. सीएम ने बताया कि यहां दुनिया का सबसे तेज बैगेज डिलीवरी सिस्टम लगाया जाएगा. बैगेज बारकोड की 360 डिग्री स्कैनिंग से सही जगह डिलीवरी होगी. सीएम ने बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह ग्रीन एनर्जी से संचालित होगा, जहां सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक या टिकाऊ ईंधन से चलेंगे.