पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. धमकी वाले ईमेल में एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था, जिसे लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी पर तीखे आरोप लगाए हैं.