प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद में बी.सी. जिंदल ग्रुप से जुड़े 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच फेमा उल्लंघन के आरोप में जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड के विदेशी निवेश पर केंद्रित है ईडी का आरोप है कि इन कंपनियों ने विदेशी इकाइयों में फंड पार्किंग के संदिग्ध तरीके से धन जमा किया है.