प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार समेत कई राज्यों में अवैध शराब तस्करी के आरोप में सात स्थानों पर छापेमारी की है. मुजफ्फरपुर की मुखिया बबीता देवी के घर भी ईडी ने तलाशी ली, जो राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं. इंदौर में किशोर वाधवानी और अन्य के खिलाफ 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति ईडी ने अस्थायी रूप से अटैच की है.