पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पीएम मोदी की दुर्गापुर रैली में शामिल नहीं होंगे. दिलीप घोष ने कहा कि वे दिल्ली जा रहे हैं और पार्टी के काम से जा रहे हैं. पार्टी ने उन्हें रैली के लिए नहीं बुलाया है. दिलीप घोष ने माना कि यदि वे रैली में जाते तो कुछ लोगों को असहजता हो सकती थी.