15 अगस्त को सुबह चार बजे से दस बजे तक लाल किले के आसपास कई सड़कों को बंद करने का फैसला लिया गया है केवल खास लेबल वाले वाहनों को ही बंद सड़कों पर जाने की अनुमति दी जाएगी, आम लोगों की एंट्री बैन है माल वाहनों और अंतरराज्यीय बसों पर 14 अगस्त आधी रात से 15 अगस्त सुबह ग्यारह बजे तक पाबंदी रहेगी