दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद के शोएब को उमर उन नबी को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के आरोप में गिरफ्तार किया है कार बम ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें आतंकी डॉक्टर उमर ने खुद को उड़ा लिया था मामले में अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें कश्मीर और लखनऊ के डॉक्टर भी शामिल हैं