चक्रवात अकवान के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 19 से 21 नवंबर तक 39 ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर रद्द कर दिया है. रद्द की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की एक्सप्रेस, पैसेंजर, मेमू और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. 20 नवंबर को सबसे अधिक ट्रेनों का रद्द होना तय किया गया है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं.