CPI (माओवादी) ने सशस्त्र संघर्ष को अस्थायी रूप से रोकने और केंद्र सरकार से शांति वार्ता की इच्छा जताई है. नक्सली प्रवक्ता अभय ने एक महीने का युद्धविराम प्रस्तावित करते हुए वार्ता के लिए समिति बनाने का आग्रह किया है. इस साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 241 नक्सली मारे गए, जिनमें कई बड़े नेता भी शामिल हैं.