जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की है. क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट प्रभारी की सेवाएं समाप्त कर होटल मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.