मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने का ऐलान किया है. इस नीति के तहत बिहार के निवासियों को शिक्षक बहाली में प्राथमिकता दी जाएगी और नियम संशोधित किए जाएंगे. डोमिसाइल नीति के लागू होने से बिहार के स्थानीय युवाओं को शिक्षकों की नियुक्ति में लाभ मिलेगा.