शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड और AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के बीच विवाद बढ़ गया है. विवाद विधायक आवास की कैंटीन में एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के कारण शुरू हुआ था. जलील ने गायकवाड को खुली लड़ाई की चुनौती दी थी, जिसका गायकवाड ने 500 रुपये के स्टांप पेपर पर जवाब दिया है.