महाराष्ट्र और अरुणाचल निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. नतीजे पार्टी के लिए ऐतिहासिक रहे हैं. महाराष्ट्र में भाजपा ने 3,325 सीटों पर जीत दर्ज की है और इस तरह कुल पार्षदों का 48% अपने नाम किया है. अरुणाचल में BJP ने जिला परिषद सदस्य की 245 में से 170 सीटों जीत दर्ज की है, इसमें 59 पर निर्विरोध जीत है.