बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. इस बीच LJP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने पटना में गुरुवार को एक आपात बैठक बुलाई है. चिराग की मांग है कि उन्हें 40 से 45 विधानसभा सीटें मिलें, खासकर उन सभी 5 लोकसभी क्षेत्रों में जहां वो जीते थे.