बेंगलुरु में मामलू विवाद के बाद तेज रफ्तार कार दो बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गई. इस घटना में दर्शन नामक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हुआ. विवाद कार का साइड मिरर बाइक से टकराने पर शुरू हुआ था, जिसके बाद गुस्साए दंपति ने बाइक का पीछा किया.