पश्चिम बंगाल में कोलकाता से लेकर मिदनापुर और हुगली तक, सड़े अंडों की डिमांड अचानक आसमान छूने लगी है. लोग नेताओं का विरोध करने के लिए सड़े हुए अंडे खरीद रहे हैं ताकि जब वो फूटे तो ज्यादा बदबू जाए. इसी वजह से कई जगहों पर सड़े हुए अंडे 5 से 20 रुपये तक बिक रहे हैं. जबकि ताजा अंडे की कीमत 5 से 6 रुपये है.