अमेरिका से भारत लाया गया कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को NIA की 11 दिन की रिमांड में भेजा गया है. अनमोल बिश्नोई को आतंकी और अपराधी सिंडिकेट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां रखने वाला बताया गया है. वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शूटर्स को मदद करने का आरोपी है.