गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में सफल जवानों को प्रधानमंत्री मोदी और जनता की ओर से सम्मानित किया. पहलगाम हमले के आतंकियों को एनकाउंटर में मारकर सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकवाद की कोशिशों को नाकाम किया. ऑपरेशन महादेव ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को आत्मविश्वास में बदलकर आतंकियों के मनोबल को तोड़ा है.