दिल्ली के होटल में लगी आग में 12 विदेशी नागरिकों सहित कुल 21 लोगों की मौत हुई. इस हादसे में फंसे लोग अंतिम समय तक जान बचाने की जद्दोजहद करते रहे. राहत-बचाव अभियान चलाने वाले लोगों ने अंदर के मंजर को देखकर उनकी संभावित स्थिति के बारे में बताया है.