अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में ओवरटेकिंग विवाद के दौरान एक युवक की मौत हो गई. हिंसा के दौरान स्थानीय दुकानों और वाहनों में आग लगाने की घटनाएं हुईं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्या और तोड़फोड़ को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई है.