दिल्ली के स्वरूप नगर में मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा चाकू से हमला तक बढ़ गया था. 26 वर्षीय देवेन्द्र की उसके दोस्त ने पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके-ए-वारदात से फरार हो गया. पुलिस ने छह घंटे के अंदर हत्या से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चौथे की तलाश जारी रखी है.