दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा के लिए करीब छह सौ पचास पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं उत्तम नगर थाने के आसपास खासकर काली बस्ती, कब्रिस्तान रोड को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर सुरक्षा कड़ी की गई है पुलिस ने मुख्य सड़कों, गलियों और चौराहों पर पुलिस पिकेट लगाए हैं और गुप्त खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है