CM रेखा गुप्ता ने सुनहरी नाले से गाद निकालने और बारापुला ब्रिज फेज-3 के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. सुनहरी नाले से 50 हजार मीट्रिक टन गाद निकालनी है, जिसमें अब तक 14 हजार मीट्रिक टन गाद निकाली जा चुकी है. बारापुला फेज-3 कॉरिडोर 13.3 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 6-लेन सड़क के साथ 4.3 किलोमीटर साइकिल ट्रैक भी होगा.