सलीम पिस्टल पाकिस्तान, नेपाल और चीन तक अवैध हथियारों का कारोबार करता था और नेपाल में गिरफ्तार हुआ था. सलीम ने पाकिस्तान से हथियार वेल्डिंग मशीन में छिपाकर एयर कार्गो से नेपाल और फिर भारत में सप्लाई किए. यूपी के बाहुबली सलीम से हथियार लेकर अपने नेटवर्क में M5 रायफल जैसी खतरनाक बंदूकें सप्लाई करते थे.