NIA ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नार्को-टेरर आरोपी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पुर्तगाल से भारत लाकर गिरफ्तार किया शेरा पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने और हवाला के जरिए आतंकियों तक पैसे पहुंचाने वाले नेटवर्क का मुख्य चेहरा था शेरा अमृतसर का रहने वाला है जो 2020 में फरार होकर पुर्तगाल में छिपा हुआ था और उसका गैर-जमानती वारंट जारी था