भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में जैक क्रॉली ने अंतिम ओवरों में जानबूझकर समय बर्बाद करने की कोशिश की थी. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड की इस हरकत को खेल भावना के खिलाफ बताया और नापसंद किया था. पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने क्रॉली के व्यवहार को स्मार्ट टाइम मैनेजमेंट करार देते हुए उसका समर्थन किया.