भारत अंडर-19 टीम रविवार को सुपर सिक्स मैच में पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल की हार का बदला लेने उतरेगी. भारत ने अंडर-19 विश्व कप में अमेरिका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर मजबूत प्रदर्शन किया है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में रविवार दोपहर एक बजे होगा.