सम्वत 2082 की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार ने पिछले एक साल में मिश्रित लेकिन सकारात्मक रुख दिखाया है. पिछली दीवाली से लेकर अब तक बेंचमार्क निफ्टी 50 ने करीब 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की है. सभी प्रमुख सूचकांकों में निफ्टी बैंक ने सबसे अच्छा परफॉर्म करते हुए 12 प्रतिशत का लाभ पहुंचाया है.