एकेडमी ने कमल हासन, आयुष्मान खुराना और पायल कपाड़िया को सदस्यता का निमंत्रण दिया. इस साल एकेडमी ने 534 कलाकारों और फिल्म पेशेवरों को सदस्य बनने का न्योता भेजा. कमल हासन का नाम एक्टर्स सेक्शन में विक्रम और नायकन फिल्मों के साथ शामिल किया गया. आयुष्मान खुराना को आर्टिकल 15 और अंधाधुन के साथ सदस्यता का निमंत्रण मिला है.