RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 जनवरी को होगी, जिसमें तेजस्वी यादव को अध्यक्ष बनाया जा सकता है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि अंतिम निर्णय लालू प्रसाद यादव और कार्यकारिणी के सदस्यों का होगा. तेजस्वी यादव पार्टी की कमान लेना चाहते हैं ताकि भविष्य के महत्वपूर्ण फैसले स्वतंत्र रूप से ले सकें.