मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत कर राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने हेतु 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू की जाएगी तथा इसके लिए संबंधित विभाग व्यवस्था बनाएंगे.