बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद नकली शराब की तस्करी और पैकिंग का कारोबार लगातार जारी है. मुजफ्फरपुर और बक्सर जिलों में ब्रांडेड शराब की खाली बोतलों में नकली शराब का कारोबार चल रहा है. उत्पाद विभाग की टीम ने तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर कई गिरफ्तारियां कीं और नकली शराब बनाने का सामान जब्त किया.