बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि दुलारचंद मर्डर केस में संवेदनशीलता के साथ त्वरित जांच शुरू की थी. घटना स्थल पर रूरल एसपी, सीनियर एसपी और लोकल पुलिस को कैंप कर सबूत जुटाने का निर्देश दिया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुलारचंद की मौत का कारण गोली नहीं बल्कि भारी चीज से दबाने को माना गया है.