चिराग पासवान ने कहा कि नई बिहार सरकार बनाने को लेकर सहमति बन चुकी है, जल्द पता चल जाएगा कि किस दल का CM होगा. साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि सरकार गठन की औपचारिक घोषणा सभी सहयोगी दलों की बैठक के बाद की जाएगी. PM नरेंद्र मोदी के लंबे समय तक सत्ता में बने रहने को लेकर चिराग पासवान ने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया.