कटिहार के बुद्ध चौक बांध से पेकहा, देवकली, मुसहरी गांवों को जोड़ने वाला पुल वर्ष 2019 में बनाया गया था बारिश के कारण पुल से जुड़ी दोनों ओर की सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लोग नाव का सहारा लेने पर मजबूर हैं. लगभग 50 हजार की आबादी वाले इलाके की कनेक्टिविटी वाला मार्ग भारी बारिश के कारण ठप हो गया.