बिहार में 12 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वैशाली की राजापाकड़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और यहां महागठबंधन के दो उम्मीदवार मैदान में हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने राजापाकड़ में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमारी दास के लिए प्रचार किया.