चुनाव समाप्त होते ही औराई थाना क्षेत्र के चैनपुर गाछी में अवैध शराब कारोबार की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थाना प्रभारी राजा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पानी में तैरकर सुनसान इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर मौके से सौ लीटर देशी शराब बरामद की