विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2012

वर्ल्ड टूर फाइनल्स : भूपति और बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में

वर्ल्ड टूर फाइनल्स : भूपति और बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में
भारत के रोहन बोपन्ना और महेश भूपति की जोड़ी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने अपने से उच्च वरीयता प्राप्त मैक्स मिर्नी और डेनियल नेस्टर की जोड़ी को पराजित कर यह मुकाम हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारत के रोहन बोपन्ना और महेश भूपति की जोड़ी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने अपने से उच्च वरीयता प्राप्त मैक्स मिर्नी और डेनियल नेस्टर की जोड़ी को पराजित कर यह मुकाम हासिल किया।

विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मिर्नी और नेस्टर की जोड़ी को कांटे के एक मुकाबले में 7-6 (5), 6-7(5), 10-5 से पराजित किया। मैच को जीतने के लिए भारतीय जोड़ी को दो घंटे पसीने बहाने पड़े।

भारतीय जोड़ी के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना था क्योंकि उन्हें विम्बलडन चैम्पियंस जोनाथन मरे और फ्रेडरिक निल्सन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में बोपन्ना और भूपति की जोड़ी ने रॉबर्ट लिंडस्टेड और होरिया टेकाउ की जोड़ी को पराजित किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Word Tour Finals, वर्ल्ड टूर फाइनल्स, Mahesh Bhupati, Rohan Bopanna, महेश भूपति, रोहन बोपन्ना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com