भारतीय टीम को कल कोलंबिया के खिलाफ मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा
- फीफा वर्ल्डकप में भारत की ओर पहला गोल करने वाले खिलाड़ी बने
- जैकसन के गोल से भारत ने 1-1 की बराबरी हासिल की थी
- बाद में पेनालोसा के गोल ने दिलाई कोलंबिया को मैच में जीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान अमरजीत सिंह ने फीफा अंडर17 वर्ल्डकप में कोलंबिया के खिलाफ मिली अपनी टीम की हार को ‘दुर्भाग्यशाली’ करार किया. हालांकि उन्हें अपने चचेरे भाई जैकसन सिंह थानोजाम पर बहुत गर्व है जिन्होंने किसी भी फीफा वर्ल्डकप में देश के लिए पहला गोल दागते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. जैकसन के गोल के जरिये भारतीय टीम ने कल के मैच में कोलंबिया के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया था, लेकिन कोलंबिया टीम इसके तुरंत बाद पेनालोसा की ओर से किए गए निर्णायक गोल की बदौलत मैच जीतने में सफल रही.
यह भी पढ़ें: मछली बेचने वाली मां का बेटा अमरजीत है भारतीय टीम का कप्तान
मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान अमरजीत सिंह कियाम ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण ही रहा.’ अगर भारतीय टीम मैच बराबर रखने में सफल होती तो यह अमरजीत के लिए कप्तान के तौर पर नहीं भुलाने वाला क्षण होता. जैकसन ने महज छह महीने पहले टीम में जगह बनाई थी. इस पर अमरजीत ने कहा, ‘मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि उसने देश के लिए वर्ल्डकप में पहला गोल दागा.’ मिडफील्डर राहुल कैनोली भी दुर्भाग्यशाली रहे और गोल से चूक गए.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
अमरजीत ने कहा, ‘किस्मत खराब रही क्योंकि पहले हाफ में भी गेंद पोस्ट पर लगी थी.’ पहले मैच में भारत को अमेरिका से 0-3 से हार मिली थी जबकि दूसरे में उसे कोलंबिया ने 2-1 से शिकस्त दी. अमरजीत से जब दोनों मैचों के बारे में तुलना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के खिलाफ मैच अंडर-17 वर्ल्डकप में सभी के लिए पहला मैच था, इतने सारे लोगों के सामने खेलना बहुत ही अलग अनुभव था.’ उन्होंने कहा, ‘अगले मैच के लिये हम जानते थे कि मैदान पर माहौल कैसा होगा.’(इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं