अमरजीत को उम्मीद है कि भारतीय टीम भविष्य के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी
- कहा, हम फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन करना चाहते थे
- उम्मीद है भविष्य के टूर्नामेंट में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी
- ग्रुप चरण में ही भारतीय टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
फीफा अंडर17 वर्ल्डकप में खेली भारतीय टीम के कप्तान अमरजीत सिंह कियाम ने कहा कि मुकाबले में उतरे हमारे खिलाड़ियों में जज्बा तो था लेकिन अनुभव की कमी टीम पर भारी पड़ी. भारतीय टीम ने किसी भी फीफा की प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिनिधित्व किया. मेजबान टीम ग्रुप चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई, उसने अपने सभी तीनों मैच गंवा दिए. टीम ने कोलंबिया को कड़ी चुनौती दी लेकिन उन्हें 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा उसे अमेरिका से 0-3 और घाना से 0-4 से पराजय मिली. अमरजीत ने कहा, ‘हम दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेल रहे थे और घाना तो दो बार की चैम्पियन थी. हमने उनसे काफी कुछ सीखा.’उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन उनमें प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव की कमी थी जो उनके जीतने के जज्बे पर हावी हो गई. भारतीय टीम के कप्तान ने कहा, ‘हमने टीम बैठकें की. हमने ठान लिया था कि हम शतप्रतिशत नहीं बल्कि 200 प्रतिशत देंगे. हम वहां जीतने के लिए गए थे क्योंकि हमें इतना समर्थन मिल रहा था और हम अच्छा करना चाहते थे. प्रशंसकों के सामने शानदार प्रदर्शन करना चाहते थे. लेकिन टीम में अनुभव की कमी थी. ’उन्होंने कहा, ‘हमने 10 साल का होने के बाद फुटबॉल खेलना शुरू किया लेकिन अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने पांच या छह साल की उम्र से खेलना शुरू कर दिया था. इसलिये इससे काफी फर्क पड़ता है. अब एआईएफएफ इस पर ध्यान लगा रहा है. एआईएफएफ की कई योजनाएं हैं और मुझे लगता है कि भारत भविष्य के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगा.’
वीडियो: नेमार के गोल ने ब्राजील को दिलाया ओलिंपिक गोल्ड
अमरजीत ने यह भी कहा कि भारतीय खिलाड़ी थक गए थे और दो कड़े मुकाबले खेलने के बाद उन्हें चोटें भी लग गई थीं. उन्होंने कहा, ‘घाना के खिलाफ मैच के अंत में हम थोड़े थके थे क्योंकि हम दो कड़े मुकाबले खेल चुके थे. यह खिलाड़ियों के लिएमुश्किल था क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को चोटें थीं और कुछ की मांसपेशियों में खिंचाव था.’(इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं