विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और हाल में लंदन ओलिंपिक में पुरुषों की एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे की भिड़ंत सेमीफाइनल में हो सकती है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क:
वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के लिए खिलाड़ियों के ड्रॉ गुरुवार को घोषित कर दिए गए। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और हाल में लंदन ओलिंपिक में पुरुषों की एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे की भिड़ंत सेमीफाइनल में हो सकती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मौजूदा चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक यदि फाइनल में पहुंचने में सफल रहते हैं तभी उनका मुकाबला फेडरर या मरे से हो सकता है।
अमेरिका की सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स अंतिम-4 में आमने-सामने हो सकती हैं। वीनस को अपनी बहन सेरेना से क्वार्टर फाइनल में भिड़ने के लिए दूसरे दौर के मुकाबले में उन्हें छठी वरीयता प्राप्त जर्मनी की अंगेलिक केरबर को हराना होगा।
केरबर ने लंदन ओलिंपिक में वीनस विलियम्स को पराजित किया था जबकि 19 मैचों से अजेय चल रहीं सेरेना को उन्होंने पिछले सप्ताह सिनसिनाटी टूर्नामेंट में हराया था।
पुरुष वर्ग में स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल घुटने में चोट की वजह से नहीं खेलेंगे। विम्बल्डन और ओलिंपिक के फाइनल में टकराने वाले फेडरर और मरे सेमीफाइनल में यहां भिड़ सकते हैं।
17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके फेडरर ने पिछले महीने विम्बल्डन के फाइनल में मरे को हराया था। फेडरर ने 2004 से 2008 तक लगातार पांच बार अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में फेडरर अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के डोनाल्ड यंग के खिलाफ करेंगे। क्वार्टर फाइनल में फेडरर छठी वरीयता प्राप्त टॉमस बर्डिच से खेल सकते हैं।
मरे पहले दौर के मुकाबले में रूस के एलेक्स बोगोमोलोव से भिड़ेंगे। अंतिम-8 में मरे पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के जो-विल्फ्रेड सोंगा के खिलाफ खेल सकते हैं।
दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविक का पहला मुकाबला इटली के पाओलो लोरेंजी से होगा। क्वार्टर फाइनल में जोकोविक की भिड़ंत सातवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हो सकती है।
जोकोविक सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त सर्बिया के जांको टिप्सारेविक या चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन के डेविड फेरर से भिड़ सकते हैं।
वर्ष 2009 के चैम्पियन पोत्रो पहले दौर के मुकाबले में हमवतन डेविड नलबैंडियन के सामने होंगे। प्री-क्वार्टर फाइनल में पोत्रो की भिड़ंत 2003 के चैम्पियन एंडी रॉडिक से हो सकती है।
महिला वर्ग में, सात बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन वीनस, दूसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का और सेरेना एक ही हाफ में हैं।
तीसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा और शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका अलग-अलग हाफ में हैं।
सेरेना अपने अभियान की शुरुआत हमवतन कोको वांडेवेघे के खिलाफ करेंगी। क्वार्टर फाइनल में सेरेना की भिड़ंत आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियास्की से हो सकती है।
अजारेंका अपने अभिायान की शुरुआत रूस की एलेक्जेंड्रा पानोवा के खिलाफ करेंगी। क्वार्टर फाइनल में अजारेंका का मुकाबला गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की समांथ स्टोसुर से हो सकता है।
शारापोवा पहले मुकाबले में हंगरी की मेलिंडा जिंक से भिड़ेंगी और अंतिम आठ में उन्हें चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा से भिड़ने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सोमवार को किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rafael Nadal, Roger Federer, US Open, Novak Djokovic, Andy Murray, Usopen2012news, राफेल नडाल, रोजर फेडरर, अमेरिकी ओपन, नोवाक जोकोविक, एंडी मरे