विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2015

क्ले कोर्ट पर राफेल नडाल बनाया एक और रिकॉर्ड

क्ले कोर्ट पर राफेल नडाल बनाया एक और रिकॉर्ड
ब्यूनस आयर्स:

ब्यूनस आयर्स में खेले गए अर्जेन्टीना ओपन टूर्नामेंट में 14 ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर 46वां ख़िताब जीतकर एक रिकॉर्ड बना दिया। घरेलू खिलाड़ी हुआन मोनैको को 6-4, 6-1 से हराकर नडाल ने क्लो कोर्ट पर ख़िताब जीता और गिएर्मो वियास के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

28 साल के स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने कहा कि उन्हें यहां पहले से ही जीत की उम्मीद थी और इसके लिए वह खूब तैयारी कर आए थे, लेकिन नौ बार रोलां गैरो पर जीत हासिल करने वाले क्ले के शहंशाह नडाल मानते हैं कि टेनिस की भलाई के लिए क्लो कोर्ट को बचाना ज़रूरी है। वह कहते हैं कि हार्ड कोर्ट पर खिलाड़ी बहुत ज़्यादा चोटिल होते हैं इसलिए क्ले कोर्ट के टूर्नामेंट को बचाने के लिए ख़ास कोशिश करनी होगी।

पिछले साल जून में रोलां गैरो पर ख़िताब जीतने के बाद यह पहला मौक़ा है जब नडाल किसी टूर्नामेंट के फाइनल में
पहुंचे। ब्यूनस आयर्स में उन्होंने अपने करियर का 65वां ख़िताब जीता। इस जीत के साथ ही नडाल टेनिस की वर्ल्ड रैंकिंग में एंडी मर्रे और केई निशिकोरि के ऊपर तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, टेनिस, Rafael Nadal, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com