विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2015

हमवतन जयराम को हराकर स्विस ओपन के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत

हमवतन जयराम को हराकर स्विस ओपन के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत
फाइल फोटो
बासेल (स्विट्जरलैंड):

भारत के किदांबी श्रीकांत ने आज यहां हमवतन अजय जयराम को हराकर 1,20,000 डॉलर इनामी स्विस ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय श्रीकांत ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 50 मिनट चले सेमीफाइनल में जयराम को 17-21, 21-15, 21-18 से हराया।

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत कल होने वाले फाइनल में श्यू सोंग और विक्टर एक्सेलसेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।

भारत के दोनों खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले गेम में एक समय स्कोर 6-6 से बराबर था जिसके बाद जयराम ने लगातार छह अंक के साथ 12-6 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से गेम जीत लिया।

श्रीकांत ने हालांकि इसके बाद वापसी की। जयराम ने दूसरे गेम में भी 5-2 की बढ़त बनाई और फिर इसे 12-8 तक पहुंचाया लेकिन श्रीकांत ने 12-12 के स्कोर पर बराबरी हासिल की। श्रीकांत ने लगातार तीन अंक के साथ बढ़त बनाई और फिर गेम जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींच दिया।

तीसरे गेम में श्रीकांत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12-6 की बढ़त बनाई लेकिन जयराम ने लगातार छह अंक के साथ स्कोर 12-12 कर दिया। श्रीकांत ने हालांकि धर्य बरकरार रखते हुए गेम को 21-18 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैडमिंटन, किदांबी श्रीकांत, अजय जयराम, स्विस ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट, Badminton, Kidambi Srikanth, Ajay Jairam, Swiss Grand Prix Badminton Tournament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com