पीएम मोदी ने सिंधु के साथ की यह तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी....(फोटो : Twitter)
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलिंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचकर सिल्वर पक्का करने पर पीवी सिंधु को बधाई दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सिंधु की 'प्रेरणादायक जीत' के लिए उन्हें बधाई दी. इसके बाद तो जैसे सिंधु के लिए बधाइयों का तांता लग गया. पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी उनको इतिहास रचने पर बाधाई दी है और फाइनल के लिए जमकर खेलने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया है.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "शानदार प्रदर्शन सिंधु. आपने भारत को गौरवान्वित किया है. फाइनल के लिए शुभकामनाएं."
सोनिया गांधी ने सिंधु को भेजे बधाई संदेश में लिखा, "सिंधु ने अपने अटूट आत्मविश्वास भरे खेल से पूरे देश का मान बढ़ाया है."
दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने रियो ओलिंपिक में इतिहास रचने पर पीवी सिंधु को बधाई देते हुए इच्छा जाहिर की कि यह बैडमिंटन खिलाड़ी भारत के व्यक्तिगत ओलिंपिक गोल्ड विजेताओं के क्लब में शामिल हो, जिसमें फिलहाल सिर्फ वही हैं.
महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने लिखा, ‘‘पीवी सिंधु, बधाई... रियो ओलिंपिक 2016 में पदक... भारत, महिलाओं खेलों में आगे बढ़ो...’’
स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भाइयों इस छोरी (लड़की) ने भी लट्ठ गाड़ दिया... पीवी सिंधु पर गर्व और फाइनल के लिए शुभकामनाएं... उम्मीद करता हूं कि आप गोल्ड मेडल जीतें.’’
सिंधु के पिता पी वी रमन्ना के पास इस खुशी को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं थे. उन्होंने इसका श्रेय कोच पुलेला गोपीचंद को दिया. उन्होंने कहा, ‘‘बहुत ज्यादा खुश हूं. मेरे पास इसे बयां करने के लिये शब्द नहीं हैं. जब वह दस साल की थी तब से गोपी की निगरानी में है. हम उनके बहुत आभारी हैं. सिंधु ने भी ओलंपिक पदक जीतने के लिए काफी संघर्ष किया.’’
रमन्ना ने कहा, ‘‘मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हमेशा स्वस्थ रहे. मेरी दिली इच्छा थी वह जीते ताकि कोई कुछ नहीं कह सके.’’ सिंधु की मां पी विजया ने कहा, ‘‘मैं साक्षी को ब्रॉन्ज जीतने और सिंधु को बधाई देना चाहती हैं. सिंधु की जीत से हम बहुत खुश हैं.’’
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को रियोसेंटर पवेलियन-4 में हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां वह सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से भिड़ेंगी.
सिंधु ओलिंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बन गईं.
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Superb performance @PvSindhu1. You make India proud! Best of luck for the finals. #Rio2016 pic.twitter.com/kXwqodB3K7
— Narendra Modi (@narendramodi) 18 अगस्त 2016
सोनिया गांधी ने सिंधु को भेजे बधाई संदेश में लिखा, "सिंधु ने अपने अटूट आत्मविश्वास भरे खेल से पूरे देश का मान बढ़ाया है."
दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने रियो ओलिंपिक में इतिहास रचने पर पीवी सिंधु को बधाई देते हुए इच्छा जाहिर की कि यह बैडमिंटन खिलाड़ी भारत के व्यक्तिगत ओलिंपिक गोल्ड विजेताओं के क्लब में शामिल हो, जिसमें फिलहाल सिर्फ वही हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने लिखा, 'मैं आपको सैल्यूट करता हूं #PVSindhu. आपके स्मैश से तो पर्वत भी खिसक जाता.. क्या आक्रामकता दिखाई... एक और भारतीय महिला ने इतिहास रच दिया..अब गोल्ड जीतो...What a player !! @Pvsindhu1 I'm waiting for you to join me in the club. You have no idea how lonely it's been !!!
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) August 18, 2016
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘टी2352, कभी महिला की ताकत को कम मत आंको... पीवी सिंधु, आपने न कहने वाले कई लोगों को खत्म कर दिया... आप भारत का गौरव हैं.’’I SALUTE YOU #PVSindhu. Those smashes could move mountains. WHAT AGRRESSION !!! Another Indian Woman creates history #goforgold #Rio2016
— Kapil Dev (@therealkapildev) August 18, 2016
महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने लिखा, ‘‘पीवी सिंधु, बधाई... रियो ओलिंपिक 2016 में पदक... भारत, महिलाओं खेलों में आगे बढ़ो...’’
स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भाइयों इस छोरी (लड़की) ने भी लट्ठ गाड़ दिया... पीवी सिंधु पर गर्व और फाइनल के लिए शुभकामनाएं... उम्मीद करता हूं कि आप गोल्ड मेडल जीतें.’’
सिंधु के पिता पी वी रमन्ना के पास इस खुशी को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं थे. उन्होंने इसका श्रेय कोच पुलेला गोपीचंद को दिया. उन्होंने कहा, ‘‘बहुत ज्यादा खुश हूं. मेरे पास इसे बयां करने के लिये शब्द नहीं हैं. जब वह दस साल की थी तब से गोपी की निगरानी में है. हम उनके बहुत आभारी हैं. सिंधु ने भी ओलंपिक पदक जीतने के लिए काफी संघर्ष किया.’’
रमन्ना ने कहा, ‘‘मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हमेशा स्वस्थ रहे. मेरी दिली इच्छा थी वह जीते ताकि कोई कुछ नहीं कह सके.’’ सिंधु की मां पी विजया ने कहा, ‘‘मैं साक्षी को ब्रॉन्ज जीतने और सिंधु को बधाई देना चाहती हैं. सिंधु की जीत से हम बहुत खुश हैं.’’
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को रियोसेंटर पवेलियन-4 में हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां वह सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से भिड़ेंगी.
सिंधु ओलिंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बन गईं.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीवी सिंधु, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, अमिताभ बच्चन, PV Sindhu, PM Narendra Modi, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics, Amitabh Bachchan, Abhinav Bindra