विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2012

पिंकी प्रमाणिक को रेलवे ने निलम्बित किया

बलात्कार और पुरुष होने की आरोपी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट पिंकी प्रमाणिक को पूर्व रेलवे ने निलम्बित कर दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: बलात्कार और पुरुष होने की आरोपी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट पिंकी प्रमाणिक को पूर्व रेलवे ने निलम्बित कर दिया है। टिकट कलेक्टर के तौर पर काम करने वाली पिंकी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

पूर्व रेलवे के प्रवक्ता समीर गोस्वामी ने रविवार को बताया, "नौकरी की शर्तों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 48 घंटे या उससे अधिक समय तक पुलिस या फिर न्यायिक हिरासत में है तो उसे स्वाभाविक तौर पर नौकरी से निलम्बित माना जाएगा। पिकी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और उसे शर्तों के मुताबिक निलम्बित कर दिया गया।"

अधिकारी ने बताया कि पिंकी का निलम्बन उसी शर्त पर वापस होगा, जब अदालत उसे सभी आरोपों से मुक्त कर देगी।

अधिकारी अदालत की अनुमति लेते हुए पिंकी के उस शारीरिक और मेडिकल टेस्ट की वैधता की जांच करने का मन बना रहे हैं, जिसके माध्यम से इस एथलीट को रेलवे में नौकरी मिली थी।

पिंकी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और शुक्रवार को अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायाकि हिरासत में भेज दिया।
पिंकी की लिव-इन पार्टनर ने आरोप लगाया था कि वह एक पुरुष है और उसने उसके साथ बलात्कार किया है। इस विधवा महिला के मुताबिक पिंकी ने उसे शारीरिक यातना भी दी है।

पुलिस ने कहा है कि इससे पहले दो बार यौन पहचान परीक्षण कराने से इनकार कर चुकी पिंकी को सोमवार को इस परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पिंकी प्रमाणिक, Pinki Pramanik, रेलवे, Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com