विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2012

पिंकी प्रमाणिक को वापस मिली रेलवे की नौकरी

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक ने पूर्वी रेलवे द्वारा उनका निलंबन रद्द किए जाने के बाद सियालदाह रेलवे स्टेशन पर अपना काम फिर से संभाल लिया है। उनपर गलत लैंगिक पहचान प्रस्तुत करने और अपनी एक साथी से बलात्कार करने का आरोप था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक ने पूर्वी रेलवे द्वारा उनका निलंबन रद्द किए जाने के बाद सियालदाह रेलवे स्टेशन पर अपना काम फिर से संभाल लिया है। उनपर गलत लैंगिक पहचान प्रस्तुत करने और अपनी एक साथी से बलात्कार करने का आरोप था।

पूर्व धावक पिंकी ने 2006 के एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में अपना काम फिर से संभाल लिया।

पिंकी ने कहा, ‘सदमे से गुजरने के बाद मैं राहत महसूस कर रही हूं। मैं खुद को बहाल किए जाने के लिए रेलवे की आभारी हूं... मैंने नौकरी वापस पाने के लिए आठ अगस्त को अपील की थी और मुझे तत्काल आदेश मिल गया। मैंने गुरुवार को काम संभाल लिया।’ उन्होंने बताया कि रेलवे सहकर्मी उनके प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे थे और बहुत से लोग उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे।

पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि पिंकी द्वारा जमानत आदेश की प्रति सौंपे जाने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार के नियम के अनुसार हिरासत के 48 घंटे बाद किसी को निलंबित माना जाता है लेकिन जमानत मिलने के बाद उन्होंने अपील की और निलंबन रद्द कर दिया गया।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पिंकी प्रमाणिक, Pinki Pramanik, रेलवे की नौकरी, Back To Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com