विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2014

सचिन पर कलाकृतियों की प्रदर्शनी, सौ शतक... दस खिलाड़ी!

सचिन पर कलाकृतियों की प्रदर्शनी, सौ शतक... दस खिलाड़ी!
सचिन तेंदुलकर की फाइल तस्वीर
मुंबई:

क्रिकेट में बल्लेबाज अपनी पारी को बनाता है, लेकिन मुंबई में सचिन तेंदुलकर की पारी दो महीने तक बिगड़ेगी।

आप चौंके इससे पहले हम आपको बता दें कि नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में मास्टर ब्लास्टर पर दो महीने तक कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी लगी है। इस प्रदर्शनी में सचिन के शानदार क्रिकेट करियर को 10 कलाकारों ने तस्वीरों और शिल्प के जरिये गढ़ने की कोशिश की है।

प्रदर्शनी में शामिल कलाकारों की एक-एक कृति में कूची उनकी है, लेकिन ख्यालों में रंग भरने में सचिन ने भी अपनी भूमिका निभाई है। कृतियों में सचिन के सौ शतक हैं, तो गली क्रिकेट खेलने के दौरान उनकी दिक्कते भी।

सचिन ने कहा, मैंने हर कलाकार के साथ बहुत वक्त बिताया, उन्होंने शानदार पारी खेली है, खिड़की के शीशे तोड़ने वाली कृति से मेरे बचपन की यादें ताजा हो रही हैं। पूरी प्रदर्शनी जादुई और शानदार है।

इस मौके पर 'भारत रत्‍न' सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्‍तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की। सचिन ने कहा, मैं इस घटना से काफी दुखी महसूस कर रहा हूं। पाकिस्तान के पेशावार में कल तालिबान ने एक आर्मी स्‍कूल में हमला कर 100 से अधिक बच्चों की हत्या कर दी थी।

बॉक्सर सरिता देवी पर एआईबीए की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन ने कहा, एशियाई खेलों में हुए विवाद के बाद मेरे खत लिखने का एक ही मकसद था कि उनका करियर बर्बाद न हो, उन्होंने एक छोटी सी गलती की थी।

इंचियोन एशियाई खेलों में सेमीफाइनल में विवादित तरीके से हारने के बाद सरिता ने पोडियम पर मेडल लेने से इनकार कर दिया था। इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इसी के बाद कार्रवाई करते हुए सरिता देवी पर एक साल का बैन और एक हजार स्विस फ्रैंक का जुर्माना लगाया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर पर प्रदर्शनी, सचिन तेंदुलकर की पेंटिंग, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar Painting, Painting Exhibition, National Gallery Of Modern Art
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com