लिएंडर पेस और राडेक स्टेपनेक ने महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को 6-7, 6-3, 10-5 से हराकर एटीपी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शंघाई:
लिएंडर पेस और राडेक स्टेपनेक ने महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को 6-7, 6-3, 10-5 से हराकर एटीपी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। पेस और स्टेपनेक का मौजूदा सत्र में यह तीसरा खिताब है।
भारत और चेक गणराज्य की चौथी वरीय जोड़ी ने पांच में से चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और सातवीं वरीय विरोधी जोड़ी की सर्विस दो बार तोड़कर मैच अपने नाम किया। पेस और स्टेपनेक ने खिताबी मुकाबले में एक घंटे और 36 मिनट में जीत दर्ज की।
पेस के लिए यह मुकाबला बदले की तरह था, क्योंकि लंदन ओलिंपिक के लिए भूपति और बोपन्ना दोनों ने उनके साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया था। इन दोनों ने बगावत की थी और अखिल भारतीय टेनिस संघ को उनकी जोड़ी बनाने के लिए बाध्य किया था।
पेस ने कहा, हम तीन भारतीयों के लिए आज का मुकाबला निजी मैच की तरह था। राडेक मेरे लिए खुशियां लेकर आया। वह सहज था, हंस रहा था और मजाक कर रहा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Leander Paes, Mahesh Bhupathi, Rohan Bopanna, Radek Stepanek, Shanghai Masters, लिएंडर पेस, महेश भूपति, रोहन बोपन्ना, राडेक स्टेपनेक, शंघाई मास्टर्स